पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • एसएमएस करें, ट्रेनों में मिलेगी हाउस कीपिंग की सुविधा

एसएमएस करें, ट्रेनों में मिलेगी हाउस कीपिंग की सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों को चलती ट्रेन में साफ सुथरी एवं आरामदायक सुविधा देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने 22 एक्सप्रेस ट्रेनों में चलित हाउस कीपिंग की सुविधा शुरू की है। हाउस कीपिंग की आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन पर 58888 पर एसएमएस किया जा सकता है।

रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर से रवाना होने वाली 10 एक्सप्रेस गाड़ियां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस, बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस, बिलासपुर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, रायपुर रेल मंडल के दुर्ग से प्रारंभ होने वाली 12 एक्सप्रेस गाड़ियों अमरकंटक एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, नौतनवा एक्सप्रेस, बेतवा एक्सप्रेस, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, जयपुर एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, दुर्ग-निजामुदीन हमसफर एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस, दुर्ग- अंबिकापुर एक्सप्रेस एवं गोंदिया से प्रारंभ होने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में चलित हाउस कीपिंग सुविधा दी जा रही है।

चलित हाउस कीपिंग के तहत गाड़ियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई सेवाओं में सुधार करने के लिए और स्वच्छ हालत में कोच परिसर कोे रखने के लिए प्रत्येक गाड़ियों में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई है जो यात्रा के दौरान ट्रेन के साथ और ट्रेन मार्ग में सफाई के लिए एक निश्चित यूनीफार्म में सफाई सामग्रियों के साथ उपलव्ध रहता है।

बिलासपुर से शुरू होने वाली सभी चलित गाड़ियों में यात्रियों के सफाई संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही एवं निराकरण हेतु एसएमएस एवं वेब आधारित शिकायत की सुविधा भी दी गई है। इस सुविधा का लाभ सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक उठाया जा सकता है। इसके लिए यात्रियों को क्लैन स्पेश फिर 10 डीजिट का पीएनआर लिखकर 58888 पर एसएमएस करना होगा। WWW.cleanmycoach.com में भी शिकायत दर्ज की जा सकेगी। इसके बाद यात्रियों को तत्काल हाउस कीपिंग की सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...