पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • ब्लू ने ग्रीन के खिलाफ हासिल की 63 रन की बढ़त, शशांक का अर्धशतक

ब्लू ने ग्रीन के खिलाफ हासिल की 63 रन की बढ़त, शशांक का अर्धशतक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित सीनियर सिलेक्शन ट्रायल के मुकाबले में ब्लू ने ग्रीन के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। दल्लीराजहरा में खेले गए तीन दिवसीय मुकाबले के अंतिम दिन ब्लू ने पहली पारी में चार विकेट पर 240 रन से आगे खेलना शुरू किया। पूरी टीम 143.4 ओवर में 388 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सचित देसाई ने 109 और आशुतोष सिंह ने 48 रन बनाए। ग्रीन ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। इस तरह से ब्लू को 63 रन की बढ़त मिली। खेल खत्म होने पर ग्रीन ने दूसरी पारी में 23 ओवर में दो विकेट पर 83 रन बना लिए थे। शशांक चंद्राकर ने 56 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...