सरकंडा के कई क्षेत्रों पर गंदगी, लोग परेशान
बिलासपुर | शहर में सरकंडा की कई गलियां गंदगी की चपेट में है। यहां लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़क पर डाल रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इनमें जबड़ापारा, चांटीडीह, ईरानी मोहल्ला शामिल हैं। लोगों की शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इसकी ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि लोगों की तकलीफ बढ़ती जा रही है।