रेलकर्मी की आंख में मिर्च डालकर 60 हजार छीने
अाॅटो में आए लुटेरों ने रेलकर्मी की आंख में मिर्च पावडर डालकर 60 हजार रुपए छीन लिए। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र में हुई।
न्यू लोको काॅलोनी क्वार्टर निवासी अजय सिंह पिता बेचैन सिंह रेलवे में नौकरी करते हैं। सोमवार को उन्होंने जमीन खरीदी। इसके लिए तेलीपारा रोड महुआ कांप्लेक्स स्थित यूको बैंक से 60 हजार रुपए निकालकर बाइक से घर जा रहे थे। तारबाहर में 12 खोली चौक के आगे मोड़ पर पहुंचे थे, उसी समय काले रंग की आॅटो में चार युवक पीछे से आए और ओवरटेक कर बाइक के सामने गाड़ी रोक दी। इनमें से दो युवक नीचे उतरे और रेलकर्मी के चेहरे में मिर्च पाउडर डाल दिया। इनमें से एक लंबे बाल वाला था। उसने काला शर्ट, सफेद पैंट पहना था। उसके दाहिना हाथ में कटने का निशान था। उसने जेब से 60 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने शोर मचाई पर कोई मतलब नहीं हुआ। लुटेरे भाग निकले। घटना के बाद रेलकर्मी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूटपाट करने का जुर्म दर्ज कर लिया है। रेलकर्मी के अनुसार लुटेरे उनका काफी दूर से पीछा करते आ रहे थे। उनके पास हथियार भी था। घटना के बाद सभी अॉटो से ब्रिज की ओर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया पर किसी ने मदद नहीं की। घटनास्थल के पास ही उनका आफिस है। यहां आकर उन्होंने अपनी प|ी व बेटे को फोन से सूचना दी। दोनों वहां पहुंचे फिर उनके साथ आॅटो में थाने गए। रेलकर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रेलकर्मी के साथ घटनास्थल पर गई और आसपास के लोगों से ऑटो में सवार लोगों के बारे में पूछताछ की।