पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कृषि उपसंचालक का वेतन रोकने कमिश्नर ने दिए आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | कमिश्नर टीसी महावर ने संभाग के सभी पांचों जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर फसल प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपसंचालक कृषि जिला कोरबा के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया और उनका वेतन रोकने के आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को रबी फसल 2017-18 की जानकारी 20 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने कृषि रकबा बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि किसानों की पड़त भूमि को कृषि भूमि में परिवर्तित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

खबरें और भी हैं...