पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिल्हा नपं सभापति की बहू ने खाया जहर,भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बिल्हा नगर पंचायत की बहू ने शनिवार को अपने घर में जहर खा लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया, इसमें उसने अपने पति पर शराब पीकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रतनपुर निवासी आरती लोनिया पिता कीर्ति कुमार लोनिया 27वर्ष की चार साल पहले बिल्हा में सुनील लोनिया से शादी हुई थी। सुनील के पिता गणेश राम लोनिया इस समय वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद हैं और साथ ही नगर पंचायत के सभापति भी। आरती के चाचा संतोष लोनिया का आरोप है ससुरालवालों के दबाव में आकर डाॅक्टरों ने घटना की जानकारी थाने में नहीं दी थी। एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बिल्हा थाने में फोन कर महिला का बयान दर्ज कराया।

प्रताड़ना
खबरें और भी हैं...