पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंधेरे में हाइवा से पिकअप टकराई, चार लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बिना इंडिकेटर जलाए हाइवा अंधेरे में सड़क पर खड़ा था। पीछे से आ रही पिकअप इसमें टकरा गई और चार घायल हो गए। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम दगौरी निवासी पुनरदत्त सूर्यवंशी पिता हरदेव प्रसाद सूर्यवंशी कक्षा 12 वी का छात्र है। 9 अप्रैल को वह गांव के ही शैलेंद्र सूर्यवंशी, हुसैन सूर्यवंशी, माखन सूर्यवंशी व अन्य लोगों के साथ पिकअप में बैठकर सगाई में शामिल होने पौंसरा गए थे। लौटते समय राजकुमार केंवट पिकअप को चला रहा था। सुबह करीब 4 बजे मेन राेड पर सड़क पर अंधेरे में हाइवा खड़ा था। इसका इंडिकेटर नहीं जल रहा था। पिकअप इससे टकरा गई। हादसे में शैलेन्द्र, हुसैन, हरदेव प्रसाद व माखन को गंभीर चोटें आई। चारों घायलों को 108 से सिम्स भेजा गया।

हादसा
खबरें और भी हैं...