खमतराई के सूने मकान से 50 हजार की चोरी
बिलासपुर | हाईस्कूल के चपरासी के घर चोरी हो गई। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी से 50 हजार रुपए का माल पार कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई। ग्राम खमतराई मुरूम खदान विमल सिंह ठाकुर पिता स्व. लल्लू सिंह ठाकुर हाईस्कूल सेमरताल में चपरासी है। 2अप्रैल की सुबह वह परिवार के साथ मेहमानी में अपने ससुराल ग्राम बटहा गया था। मकान में ताला लगा था। घर के दो कमरे को वह प्राइवेट स्कूल के संचालक के लिए दूसरे को किराए पर दे रखा है। गुरुवार की शाम 6 बजे स्कूल खुला था। रात को विमल के घर चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर सोने का लाकेट, चांदी का करधन, बिछिया व 500 रुपए सहित करीब 50 हजार रुपए का माल पार कर दिया।
अपराध