पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज को जोड़ने का काम किया: अटल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज अंबेडकर चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा तत्कालीन समाज को जोड़ने में बाबा साहब ने अहम भूमिका अदा की। सामाजिक मजबूती ने अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि वर्तमान राजनैतिक परिवेश में बाबा साहब के सिद्धांतों को भुलाने और गलत ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास हो रहा है। डॉ. अंबेडकर पूरे समाज के थे, हैं और रहेंगे। पूर्व विधायक देवचरण मधुकर ने कहा कि समाज का अति पिछड़ा वर्ग आज भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। 300 सफाई कर्मचारी निगम में नौकरी के लिए भटक रहे है। उनके हक का लाभ सफाई ठेकेदार उठा रहा है। राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि कुशाग्रता और ज्ञान को किसी भी सामाजिक बंधन में बांधा नहीं जा सकता। इसका बाबा साहब प्रमाण हैं। कार्यक्रम को सैय्यद जफर अली, हरीश तिवारी, एसटी विभाग के अध्यक्ष मीना आदिल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आशीष सिंह, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, भुवनेश्वर यादव, रामशरण यादव, राधे भूत, शैलेश पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...