जयंती: याद किए गए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती पर एससी, एसटी, ओबीसी महासंघ ने रैली निकालकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर में कई जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। शहर के विभिन्न मार्गों से बाइक रैली निकालकर अंबेडकर चौक पहुंचकर आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया।
शहर में निकाली गई रैली के साथ में बाबा साहब की झांकी व उनके जीवन से संबंधित विचारों की अभिव्यक्तियों को सजाया गया था। रैली में हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम में सुरेश दिवाकर, महेश चंद्रिकापुरे, बृजेश साहू, रामफल माण्ड्रे, राधेश्याम टंडन, विनोद अहिरवार, देवेंद्र कुणाल, लोकेश दिनेश लहरे, राजेश्वर सोनी, अजय वाहने, नितेश अंबाडे, डॉ. सुशील चौहान, डॉ. धर्मेंद कुमार, शंकर लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भाकपा के जिला कार्यालय पुराना पावर हाउस चौक से सुबह बाइक रैली निकाली गई। रैली अंबेडकर चौक में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुई। बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर किसान सभा के नेता रमेश कौशिक, पवन कुमार शर्मा, विजय शर्मा, विक्रांत शर्मा, रामनाथ साहू, धीरज शर्मा, रोशनी बंजारे, पूनाराम धुरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शहर जनता कांग्रेस जे के द्वारा बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का आव्हान किया। कहा कि उनके द्वारा निर्मित संविधान आज पूरे विश्व में अद्वितीय है। इस अवस पर पूर्व महापौर वाणी राव, अध्यक्ष विश्वंभर गुलहरे, बृजेश साहू, अनिल टाह, समीर अहमद, जीतू ठाकुर, साजी मैथ्यू और सुधा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रैली के दौरान बाबा साहब की झांकी सजाई गई। एससी, एसटी, ओबीसी महासंघ द्वारा निकाली गई रैली में उमड़ी भीड़।