पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों को बांटे गए कपड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक (कार्मिक) डॉ. आरएस झा, विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी (संचालन) कुलदीप प्रसाद, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) एके सक्सेना, विभागाध्यक्ष, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधि, एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई। मुख्य अतिथि झा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समाज उन्मुख सोच के परिणाम स्वरूप भारतीय समाज में एक नई चेतना का विस्तार हुआ। समाज में काफी सकारात्मक बदलाव आए। इस अवसर पर श्रम संघ प्रतिनिधि राम सिंह, एमए हनीफी, ओपी नवरंग, डीपी दिवाकर, कृष्णा सूर्यवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौतम बुद्ध और बाबा साहब के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुरू किया गया। गौतम बुद्ध और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शासकीय कन्या बाल संप्रेषण गृह में कपड़े वितरित किए गए।

खबरें और भी हैं...