पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा की बैठक में याद किए गए डॉ. अंबेडकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करबला रोड स्थित पार्टी कार्यालय में उनकी जयंती मनाई। उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण समरसता दिवस के रूप में मनाया। इसके बाद जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत हुई। बैठक सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश में ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हम सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व बैठक प्रभारी नारायण चंदेल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही गौरव का दिन है क्योंकि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का शुभारंभ हमारे प्रदेश की भूमि से कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक के अंत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्व.हेमचंद यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक के दौरान जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महापौर किशोर राय, रामदेव कुमावत, राजा पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...