पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीवास समाज ने मनाई सेन महाराज की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवयुवक श्रीवास समाज सिरगिट्टी ने श्री श्री 1008 संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती उत्साह से मनाई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भव्य रैली गाजे-बाजे साथ निकाली। रैली का कई जगहों पर स्वागत किया गया। रैली सिरगिट्टी से शुरू होकर गांधी चौक होते हुए गोल बाजार से मंगला तक निकाली गई। नगर पंचायत सिरगिट्टी से यह रैली हर साल निकाली जाती है। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. देवेंद्र कौशिक, विशिष्ट अतिथि दिलीप कौशिक, अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष केसरी सुंदर सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री मनोज दुबे, भृगु अवस्थी, संगीता गौड़, बलराम देवांगन, गिरधारी भोलू साहू, नवयुवक अध्यक्ष बलदाऊ प्रसाद श्रीवास, सचिव रवि श्रीवास, कोषाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास, संरक्षक जीवराखन श्रीवास, गणेश प्रसाद श्रीवास, संरक्षक हरीश श्रीवास, भोला शंकर श्रीवास, संतोष श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, बाली श्रीवास, दिनेश श्रीवास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...