इलेक्ट्रिक ओपी ने ऑडिट को हराया, 3 मैच रद्द
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर
एनईआई द्वारा आयोजित रेलवे अंतर विभागीय डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में आज आठवें दिन का खेल सुबह 6.30 बजे से शुरू हुआ। शनिवार को हुए मैच इलेक्ट्रिक ओपी टीम की जीत हुई। वहीं तीन मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिए गए।
पहला मैच ऑडिट और इलेक्ट्रिक ओपी के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑडिट की टीम ने 8 ओवर में 31 रन बनाए। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा पार नहीं कर सका। ऑडिट के सचिन ने अधिकतम 7 रन बनाए। इलेक्ट्रिक ओपी के गेंदबाज जेम्स रॉड्रिक्स ने 2, शर्मा ने 3, शिवाजी व गौरव ने 1-1 विकेट लिए। 32 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिक ओपी के बल्लेबाज डीएस तोमर ने 19 रन, राहुल 5, विजय 4 रन बनाकर पांचवें ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। इलेक्ट्रिक ओपी ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। ऑडिट की ओर से संदीप और सचिन ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच डीएस तोमर रहे। इस दौरान अंपायर रवि कुमार व सीएम विश्वास और स्कोरर के. मुरली रहे। दूसरा मुकाबला सीसीएम व सीनियर डीओएम के बीच देर रात तक चला।
आज 8 मैच होंगे
रविवार को आठ मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 6 बजे से सीनियर डीईएन व एकाउंट्स/अर्बन बैंक के बीच, दूसरा मैच 7.30 बजे से पीवे/वर्क्स व यूएसएफडी के बीच होगा। तीसरा मैच 9 बजे से जनरल एडमिनिस्ट्रेशन व मेडिकल के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच 10.30 बजे से एसडीजीएम व स्टोर्स के बीच, पांचवां मैच 4.30 बजे से मेडिकल व सीसीएम बीच, छठवां मैच शाम 6 बजे से आरपीएफ मुख्यालय व सेंट्रल कंट्रोल के बीच, सातवां मैच 7.30 बजे से सीनियर डीईईटीआरडी व वाणिज्य के बीच और आठवां व अंतिम मैच 9 बजे से सीओएम व ट्रैक मशीन के बीच खेला जाएगा।