पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • शिवा ने संभाली पारी, बिलासपुर टीम ने 83.3 ओवर में बनाए 295 रन

शिवा ने संभाली पारी, बिलासपुर टीम ने 83.3 ओवर में बनाए 295 रन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग का दूसरा मैच शनिवार से शुरू हुआ। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में बिलासपुर और बीएसपी के बीच मुकाबला हो रहा है। पहले दिन बिलासपुर की टीम ने 83.3 ओवर में 295 रन बनाए। बिलासपुर के एन शिवा गणेश ने 87 रनों की पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। खेल खत्म होने तक जवाब में बीएसपी ने बिना कोई विकेट खोए 7 ओवर में 11 रन बना चुकी है। टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव देशमुख 9 और सिमरप्रीत सिंह 1 रन बनाकर नाबाद है। स्व. विनोद पेंढारकर मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बीएसपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत से ही बिलासपुर के बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की। हालांकि दूसरे हाफ में बीएसपी के गेंदबाजों ने वापसी की और बिलासपुर को 300 से पहले ही समेट दिया।

बिलासपुर के खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए।

अक्षत और सक्षम ने लिए 3-3 विकेट
बीएसपी के गेंदबाज पहले सेशन में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। लेकिन शिवा को आउट करने के बाद गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। किसी भी बल्लेबाज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। गेंदबाज अक्षत मिश्रा ने 25 ओवर में 94 रन देकर 3 विकेट और सक्षम डेकाटे ने 11.3 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। मनराज सिंह ने 2 और देवादित्य व आशीष पाठक ने 1-1 विकेट लिए।

प्रथम ने दिया एन शिवा गणेश का साथ
टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही बिलासपुर टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी की। टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाज एन शिवा गणेश ने एक छोर पर डट कर रन बनाया। शिवा ने अपनी 87 रनों की पारी के दौरान सिंगल डबल्स के अलावा 14 चौके और 1 छक्के का भी सहारा लिया। उन्होंने 126 गेंद में 87 रन बनाए। वहीं प्रथम सिंह ने 86 गेंदों में 46 रनों की पारी खेल कर शिवा का अच्छा साथ दिया।

खबरें और भी हैं...