पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • जिन बिल्डरों की चालू परियोजनाएं है, उन्हें रेरा में कराना होगा पंजीयन

जिन बिल्डरों की चालू परियोजनाएं है, उन्हें रेरा में कराना होगा पंजीयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| जगमल चौक स्थित होटल में शनिवार को क्रेडाई बिलासपुर द्वारा रेरा में रजिस्ट्रेशन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला महाराष्ट्र रेरा में कार्यरत नागपुर से आए एक्सपर्ट मयंक सराफ (सीए सराफ गोयल एंड एसोसिएट्स) द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया। इनके द्वारा क्रेडाई मेंबर्स को छत्तीसगढ़ रेरा के आवेदन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने उपाय बताए गए। साथ ही ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन में आने वाली परेशानियों का निवारण किया गया। मयंक ने बताया कि जिन बिल्डरों के चालू परियोजनाएं हैं और उनके पास कंप्लीशन सर्टिफिकेट नही है। उन्हें रेरा में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। साथ ही जिन बिल्डरों के कंस्ट्रक्शन कार्य पूर्ण हो चुके हंै। उनकों रेरा में रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नही है। इस दौरान कार्यशाला में संदीप केडिया, अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, प्रकाश ग्वालानी, प्रणय राय, सुहेल हक, दीपक ग्वालानी, जय गेमनानी, अशोक गेमनानी, अनिल अग्रवाल, नसीन खान, सुशील परेरिया, मनीष बजाज, ओपी मिश्रा, कबीर चड्‌डा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...