छात्रों को इंजीनियरिंग कोर्स की दी गई जानकारी
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में कक्षा 11वीं में जाने वाले छात्रों के लिए 4 डोमेन में प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। यह प्रोग्राम केंद्रीय विद्यालय संगठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में तरुणोत्सव वर्ष के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। उक्त बातें केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य जेआर दास ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं।
शाला के इस प्रोग्राम के को ऑर्डिनेटर पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत छात्रों को चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। छात्रों को सभी विभागों के बारे में बताया गया। इस भ्रमण का आयोजन शाला के कंप्यूटर शिक्षक अरबिंद भतपहरे ने किया। उन्होंने छात्रों को कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न कोर्सेज की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शाला की विज्ञान शिक्षिका जूही चक्रवर्ती ने बच्चों को बायोलॉजी से संबंधित जानकारी प्रदान की। राजेश शर्मा ने बताया की 4 डोमेन में भाषा ज्ञान, खेलकूद, आर्ट, विषय संदर्भ, रीडिंग हैबिट्स का प्रमोशन और करियर काउंसलिंग शामिल है। इन सभी विषयों की जानकारी अप्रैल महीने में इन छात्रों को दी जा रही है। चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉयरेक्टर आशीष जायसवाल ने इस विजिट की मंजूरी व संपूर्ण सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक विनोद खर्सन, सानू राकेश, संजय वैद्य, नितिन जैन व राहुल गेदान ने किया। कॉलेज के ऑडिटोरियम में इन प्राध्यापकों द्वारा करियर संबंधी और विभिन्न क्रियाकलापों का वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टूडेंट्स को समझाया।
चौकसे इंजीनियरिंग कॉलज में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने किया भ्रमण।