सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 21 अप्रैल को भी जमा होंगे प्रवेश आवेदन
बिलासपुर | गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी 21 अप्रैल को अवकाश होने के बावजूद खुलेगी। प्रशासनिक भवन में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रवेश आवेदनों के लिए काउंटर खुला रहेगा। यूनिवर्सिटी के काउंटर, वेबसाइट से ऑफलाइन आवेदन पत्र वितरण की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 12 व 13 मई को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 5 मई से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र आॅनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन पत्र (ऑफलाइन) की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण कार्यालय के सामने स्थित काउंटर से भी ऑफलाइन आवेदनों का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए देश में कुल 10 परीक्षा केंद्रों मध्यप्रदेश में जबलपुर, उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद, उड़ीसा में भुवनेश्वर, महाराष्ट्र में नागपुर और पश्चिम बंगाल में कोलकाता में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। आंकड़ों के अनुसार ऑनलाइन आवेदनों की संख्या 10 हजार के नजदीक है। प्रवेश उत्साह को देखते हुए आवेदन काउंटर 15 अप्रैल को भी 10 बजे से 5 बजे शाम तक कार्यरत होंगे।