सीयू में उड़ान पत्रिका का विमोचन कल
बिलासपुर | सीयू में 16 अप्रैल को छात्रों की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक वार्षिक पत्रिक उड़ान के सातवें अंक का विमोचन किया जाएगा। विमोचन कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के रजत जयंती सभागार में दोपहर 2.30 बजे से होगा। कार्यक्रम की अतिथि कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता हैं। उड़ान पत्रिका के शिक्षक समन्वयक कला अध्ययनशाला के अधिष्ठाता प्रोफेसर मनीष श्रीवास्तव हैं। विमोचन से पूर्व सुबह 11.30 बजे रजत जयंती सभागार में उड़ान पत्रिका से जुड़ी छात्रों की टीम ने एक्जीबिशन का आवेदन भी किया है। इसमें पत्रिका की विभिन्न आयामों को दर्शाया गया है। दोपहर 2.30 बजे उड़ान पत्रिका की बुक और डिजिटल वर्जन लांच होंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।