उज्जवला दिवस 20 अप्रैल को मनाया जाएगा, तैयारी को लेकर बैठक हुई
बिलासपुर | ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 20 अप्रैल को जिले में उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए शारदा गैस एजेंसी में छत्तीसगढ़ एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान उज्जवला दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि प्रत्येक एजेंसी को उज्जवला दिवस पर सौ-सौ गैस कनेक्शन देना है। इसके साथ ही 500 हितग्राहियों को आमंत्रित करना है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने को लेकर चर्चा की गई। प्रत्येक पंचायत में कम से कम 500 महिलाओं की सहभागिता पर भी जोर दिया गया। इसके लिए 36 पंचायतों का चयन किया गया है। बैठक में गैस कंपनी के अफसर के साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, विजय कृष्ण अग्रवाल व अन्य एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।