ये है नई कंपोजिट बिल्डिंग: यहां दर्जनों सरकारी दफ्तर हैं, अव्यवस्था के चलते अब कुत्तों ने भी ठिकाना बना लिया है
बिलासपुर | ये तस्वीर नई कंपोजिट बिल्डिंग की है। यहां हर दिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। सुरक्षा के तौर पर कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगी है। इसके बावजूद अनदेखी के चलते यहां दिन दहाड़े आवारा कुत्तों को टहलते और साेते देखा जा सकता है। इसके बावजूद कोई इस बदइंतजामी को देखने और सुधारने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि यहां की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। अधिकारियों को इस बात की पूरी जानकारी है। शिकायतें भी हो चुकी हैं। फिर भी कोई इसकी ओर ध्यान देने वाला है। इसलिए गड़बड़ी बढ़ती जा रही है।
आप भी भेज सकते हैं: यदि आपको भी ऐसा रोचक नजारा दिखे तो मोबाइल या कैमरे से क्लिक कीजिए और हमें भेज दीजिए।  9907901010
स्थान : कंपोजिट बिल्डिंग| फोटो : रवि सोनी