पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • रिवर व्यू रोड बनने के बाद भी पुराने पुल पर लग रहा जाम, लोग हो रहे परेशान

रिवर व्यू रोड बनने के बाद भी पुराने पुल पर लग रहा जाम, लोग हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक विभाग के अधिकारी पुराने पुल पर आने-जाने की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि दो साल से यहां गर्डर और चारपहिया वाहन के प्रतिबंध के दावे फेल हो चुके हैं। तत्कालीन ट्रैफिक डीएसपी ने यहां ये योजना बनाई थी। इसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। यही कारण है कि यहां हर दिन जाम की स्थिति आम है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।

शहरवासी पुराने पुल को धरोहर मानते हैं। इसे सहेजने की पूरी कोशिश होती है। रिव्हर रिव्यू राेड बनने के बाद पुल पर ट्रैफिक का दबाब बढ़ गया है। इनमें सरकंडा, देवकीनंदन चौक और रिवर व्यू रोड यानी तीनों तरफ से दो पहिया और चार पहिया वाहन आते-जाते हैं, जिससे रह-रहकर जाम की स्थिति बनती है। इसके कारण ट्रैफिक विभाग से शिकायत करना और इससे राहत दिलाने की बात आम हो जाती है। बड़ी बात यह कि जाम के कारण इसमें फंसे लोगों को घंटों निकलने के लिए इंतजार करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस भी जाम को व्यवस्थित कराने के अलावा कुछ नहीं कर सकती। पब्लिक को रोकने पर इस बात विरोध शुरू हो जाता है । इसके बाद भी लोग परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...