पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सुरक्षा चौकसी का सिर्फ दिखावा, स्केनर मशीन में बिना जांच कराए आते जाते रहे यात्री

सुरक्षा चौकसी का सिर्फ दिखावा, स्केनर मशीन में बिना जांच कराए आते-जाते रहे यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बस्तर संभाग के बीजापुर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन और उसके बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लेकिन गेट नंबर 3 पर लगी स्कैनर मशीन से किसी के बैग की जांच नहीं हुई। 10-20 लोगों में से किसी एक को पकड़कर जरूर बैग स्कैनर मशीन में डाला गया लेकिन सभी के नहीं। ऐसे में प्लेटफार्म के अंदर कोई भी आसानी से कुछ भी लेकर प्रवेश कर सकता है। वैसे भी चार प्रमुख दरवाजों के अलावा स्टेशन में प्रवेश करने के और भी रास्ते हैं। कुल मिलाकर सुरक्षा की जांच सिर्फ औपचारिकता ही रही।

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। आरपीएफ और जीआरपी को प्लेटफार्म और स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस आदेश के मद्देनजर गुरुवार की शाम से ही रेलवे स्टेशन में डाग स्क्वायड,बम स्क्वायड की टीम प्रत्येक प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, सहित जहां-जहां पर भी यात्री नजर आए उन सभी के सामान की जांच शुरू कर दी गई। इसमें जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने भी हर आने-जाने वालों पर नजर रखा गया। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक और रात में फिर से बम व डाग स्क्वायड की टीम सामान की जांच करते रही। लेकिन दरवाजों पर किसी ने भी रोक-टोक नहीं की। जिसे जैसा मन चाहा जैसा सामान चाहा उसे लेकर वे प्लेटफार्म में प्रवेश कर गए। हालांकि इस मामले में सभी दरवाजों और सीढ़ियों के रैंप पर भी पुलिस जवानों की चौकसी होनी थी लेकिन वैसा नहीं किया गया। गेट पर किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं थी।

पीएम का आगमन के मद्देनजर 24 घंटे से चल रही प्लेटफार्म व स्टेशन के बाहर सर्चिंग
पीएम छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, पर स्टेशन में जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई।

खबरें और भी हैं...