पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • कुंवारा होने का झांसा देकर तीसरी शादी रचाने वाला गिरफ्तार

कुंवारा होने का झांसा देकर तीसरी शादी रचाने वाला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर |दो प|ियां होने के बाद तीसरी शादी करने के आरोपी युवक को कोर्ट ने 24 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर दिया है। उससे पूछताछ होगी। उत्तराखंड के गांधी रोड देहरादून निवासी आबिद अहमद चिटफंड कंपनी का मैनेजर है। सोशल मीडिया पर उसकी जान पहचान शहर की एक युवती से हुई। दोनों काफी दिनों तक एक दूसरे बातचीत करते थे। खुद को कुंवारा बताकर युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती उसके झांसे में आ गया और शादी करने के लिए तैयार हो गई। युवक ने एयर टिकट बुक करवाकर युवती के पास भेजा तो वह दिल्ली आ गई। 2013 को दोनों ने शादी कर ली। इसी बीच युवती को युवक की शादीशुदा होने का पता चला। वह पहले ही दो शादियां रचा चुका था। दोनों को उसने घर से निकाल दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और युवक मारपीट कर युवती को भी घर से निकाल दिया। युवती ने सितंबर 2016 में सिविल लाइन थाना में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आईजी के निर्देश पर पुलिस टीम गौतम बुद्ध नगर से युवक को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाई। पुलिस से पूछताछ करने पुलिस ने कोर्ट से युवक को रिमांड पर मांगा था।

खबरें और भी हैं...