पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवरीखुर्द में 600 मीटर नीचे गया वाटर लेवल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | देवरीखुर्द शहर का सबसे सूखा इलाका बनता जा रहा है। पिछले पांच साल की स्थिति में देवरीखुर्द में वाटर लेवल करीब 600 मीटर नीचे जा चुका है। सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि साल के दूसरे मौसम में भी इस इलाके में पानी की समस्या आम है। शहर के इस हिस्से में लगातार वाटर लेवल नीचे जाने से सरकारी योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में निगम से रोजाना दो टैंकर पानी देवरीखुर्द भेजा जा रहा है। नगर निगम को देवरीखुर्द इलाके में तकरीबन पूरे साल टैंकर से पानी सप्लाई करनी पड़ रही है। गर्मी में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो रही है। यहां पानी की इतनी अधिक समस्या है कि लोगों को आए दिन पानी की समस्या को लेकर शिकायतें निगम भेजनी होती है। शहर से सटे इलाके देवरीखुर्द की हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में करीब 800 मकान है।

खबरें और भी हैं...