कांग्रेस की पदयात्रा में विष्णु नगर के नागरिकों ने बताईं मूलभूत समस्याएं
कांग्रेस की जन सम्मान यात्रा शुक्रवार को विष्णु नगर, जल संसाधन काॅलोनी सहित अन्य जगहों पर पहंुंची।
सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर
जन सम्मान के लिए पदयात्रा निकालकर नगर भ्रमण कर रही जिला शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल की पदयात्रा शुक्रवार को विष्णु नगर पहुंची। वार्ड क्रमांक 2 में कांग्रेसी घर-घर जाकर पम्फलेट बांटकर नगर विधायक व मंत्री के 19 वर्षों के कामों की जानकारी दी।
वार्ड क्रमांक 2 के लोगों ने मूलभूत की सुविधा नहीं मिलने की जानकारी दी। यात्रा होमगार्ड कार्यालय के पास जल संसाधन कॉलोनी पहुंची। यहां रहने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के निवास पहुंचकर उनका हाल जाना। लोगों ने सफाई नहीं होने की समस्याएं बताई। इसके बाद पदयात्रा चितले कॉलोनी पहुंची, जहां कांग्रेसियों को लोगों ने भाजपा सरकार को बदलने कांग्रेस का साथ देने की बात कही। यात्रा का समापन कांग्रेस भवन में हुआ। पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, विजय पांडेय, राजेश पांडेय, जफर अली, शैलेष पांडेय, शिवा मिश्रा, ऋषि पांडेय, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, डॉ. तरु तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।
कांग्रेस की पदयात्रा वार्ड 3 में आज
कांग्रेस की पदयात्रा शनिवार को शाम 4.30 बजे वार्ड क्रमांक 3 नेहरू नगर में निकलेगी। शेफर स्कूल के पास से कांग्रेसी एकत्रित होंगे, यहां से वार्ड परिक्रमा में निकलेंगे।