बारिश की वजह से अप्रैल में दूसरी बार 35 डिग्री हुआ पारा
बिलासपुर | अप्रैल में दूसरी बार शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार के पहले आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज हुआ था। गुरुवार की सुबह व देर रात बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट हुई। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के आसपास बना है। इसके असर से प्रदेश में नमी आ रही है और बादल बन रहे हैं। गुरुवार की सुबह तेज बारिश हुई और रात में भी शहर के कई इलाकों में बारिश हो रही थी। शुक्रवार को भी सुबह-सुबह बारिश हुई। सुबह बादल छाए रहे, बाद में धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड नहीं हुआ।