हाइवा की टक्कर से टैंकर सवार हेल्पर की मौत, जुर्म दर्ज
बिलासपुर | रतनपुर मार्ग पर मोहतराई मोड़ पर टैंकर को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर के हेल्पर की मौत हो गई। कोरबा दीपका निवासी बलभद्र विश्वाल टैंकर चलाता है। गुरुवार की रात काे वह अपने हेल्पर घनश्याम पटेल के साथ टैंकर लेकर रायपुर जा रहा था। सुबह 4.15 बजे लगभग मोहतराई मोड के पास मेन रोड में टैंकर को ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। इसके कारण हेल्पर की मौत हो गई।