ट्रेन से युवती का पर्स चोरी कर भाग रही महिला पकड़ी गई
बिलासपुर | चलती ट्रेन से युवती का पर्स चोरी करने के बाद महिला दूसरे कोच में चली गई। बिलासपुर पहुंचने के बाद महिला उतरकर प्लेटफार्म में चली गई। युवती ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई तो सीसीटीसी की मदद से महिला को पकड़कर उसके पास से चोरी का पर्स बरामद कर लिया। जीआरपी ने धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोरबा से रायपुर जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन में ग्राम परसाही अकलतरा की अंकिता उपाध्याय पिता अनिल कुमार उपाध्याय 20 वर्ष अकलतरा से बिलासपुर आने के लिए सवार हुई। बिलासपुर पहुंचने से पहले उसका पर्स चोरी हो गया। उसमें तीन हजार रुपए नकद,आधार कार्ड, पैनकार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। बिलासपुर स्टेशन में उतरकर अंकिता जीआरपी पहुंची और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर जीआरपी ने आरपीएफ पोस्ट जाकर सीसीटीवी के माध्यम से उस महिला काे ढ़ूंढ निकाला।
कार्रवाई