जिले के 75 प्रतिशत एटीएम ड्राई हुए रुपए के लिए भटकते रहे लोग
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
बिलासपुर में 135 बैंक के 228 ब्रांच हैं। वहीं अन्य बैंकों को छोड़कर भारतीय स्टेट बैंक के 196 एटीएम हैं। पिछले चार दिनों से एटीएम में पैसा नहीं है। लोग पैसा निकालने चक्कर लगा रहे हैं। शहर के बैंकों के 75 प्रतिशत एटीएम खाली हो गए हैं।
शादी का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान एटीएम खाली होना लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मंगला चौक, सीपत चौक, सरकंडा, गोलबाजार, गांधी चौक, व्यापार विहार सहित कई क्षेत्रों में लोग एटीएम से रुपए निकालने के लिए चक्कर लगाते रहे। वहीं बैंकों में भी ग्रीन काउंटर बंद कर दिया है। इसके कारण और परेशानी हो गई है। वहीं बिलासपुर में 4 चेस्ट बैंक हैं। भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक के चेस्ट खाली हो गए हैं। पिछले कई महीने से चेस्ट में पैसा नहीं आया है। चेस्ट बैंक में 500 और 2000 के नोट नहीं हैं। इसके कारण एटीएम में छोटे नोट डाले जा रहे हैं। जिसके कारण एटीएम जल्द खाली हो जा रहे हैं।
एसबीआई के बिलासपुर में हैं 196 एटीएम
सिम्स चौक का ड्राई एटीएम
एटीएम में डाले जा रहे हैं पैसे
भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर एमएन परिदा ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में चेस्ट में पैसे नहीं हैं। चेस्ट में 500 और 2000 के नोट नहीं हैं। छोटे नोट जितने हैं, उसमें सभी एटीएम को चालू रखने कोशिश की जा रही है। छोटे नोट डाले जाने के कारण एटीएम जल्दी खाली हो जा रहा है।