जिला उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
बिलासपुर | जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय जाजोदिया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में महासचिव रामदास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल को बनाया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष एनएस राजू, नरेश अग्रवाल, महेश सुल्तानिया, अनिल शिवदसानी, मदन मोहन अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, पी.एस भाटिया, द्वारिका गुप्ता, सतीश साहू, सुभाष अग्रवाल, सचिव अशोक अग्रवाल, राजकुमार सोनी, योगेश गुप्ता, नरेश सिंघानिया, केसी भारद्वाज, प्रबीर सेन गुप्ता, मनीष कश्यप, दिनेश शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पूरनलाल सिदारा नियुक्त किया गया है। इसके साथ अध्यक्ष जाजोदिया के द्वारा उपसमितियों को गठन भी किया गया है। नॉमिनेशन कमेटी में अध्यक्ष सुनील मारदा, निर्वाचन कमेटी में जीतेंद्र गांधी और विनोद अग्रवाल को शामिल किया है। कार्यकारी समिति में हरीश केड़िया, अरुण अग्रवाल, अनिल लूथरा, चंद्रकांत भट्ट, शरद सक्सेना, तविंदर पाल सिंह अरोरा, अनिल नायक, हरीश तिबड़ेवाल, दिनेश सराफ, उमाशंकर अग्रवाल, मोहम्मद नफीस भाई, गोविंद बजाज, कमल केड़िया को शामिल किया है।