सोलापुरी माता पूजा पंडाल तैयार हर दिन अलग-अलग रूप सजेंगे
बिलासपुर |बारह खोली चौक बंगलायार्ड रेलवे क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर सोलापुरी पूजा उत्सव की तैयारी चल रही है। सोलापुरी 19 अप्रैल को राटा पूजा से शुरू हो जाएगी। पूजा का यह 18वां वर्ष है। 10 दिन तक पूजा चलेगी। समिति के अध्यक्ष वी रामाराव ने बताया कि 20 अप्रैल को माता का आगमन होगा। रेलवे परिक्षेत्र में शाम 5.30 बजे शोभायात्रा निकलेगी। जो श्री त्रिपुरा सुंदरी, श्री मरीमाई माता मंदिर लोको कॉलोनी से बारह खोली पूजा पंडाल पहुंचेगी।
तैयारी में जुटे पदाधिकारी
गुरुवार को राटा पूजा डीएस राव व डी भाग्य लक्ष्मी के निवास से सुबह 8:30 बजे निकलेगी। समिति के सचिव एस साईं भास्कर, कोषाध्यक्ष बी शंकर राव, ई अप्पा राव, टी गिरधर राव, आयोजन सचिव एल श्रीनिवास, डी भास्कर राव, सहसचिव एस राजेंद्र प्रसाद, जी सनमुख राव, लोकेश कुमार, डॉ. एमएस राजू, राजेश रेय्या, ए संदीप कुमार, सी नवीन कुमार, के वेंकट, श्रीरगम श्रीनिवास सहित अन्य लोग जुटे हैं।