पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंजनी के ‘पंजे’ से इलेक्ट्रिक ओपी अंतिम आठ में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | अंजनी (3 ओवर, 3 रन, 5 विकेट) की जबरदस्त गेंदबाजी की दम पर इलेक्ट्रिक ओपी ने अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है। रेलवे के अंतर विभागीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को दिन के पहले मुकाबले में इलेक्ट्रिक ओपी ने स्टोर की टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले खेलते हुए स्टोर ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट पर 29 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इलेक्ट्रिक ओपी ने 47 गेंद शेष रहते 2.1 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अच्छी गेंदबाजी करने वाले अंजनी को मैच ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

खबरें और भी हैं...