बेसबॉल: बिलासपुर का सूरज देश की टीम में, 22 से शुरू होगा टूर्नामेंट
बिलासपुर | अंतरराष्ट्रीय पुरुष प्रेसिडेंट कप बेसबाॅल टूर्नामेंट असम के अंतराष्ट्रीय नेहरू स्टेडियम में में 22 अप्रैल को शुरू होगा। 27 तक चलने वाले टूर्नामेंेट में भारत सहित 8 देशों की टीम हिस्सा लेंगी। फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कराए जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से इकलौते खिलाड़ी बिलासपुर के अविनाश सूरज केशरी को चुना गया है। इससे पहले 2 से 6 अप्रैल को पंजाब में टीम इंडिया के लिए चयन ट्रायल में प्रदेश के तीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों अविनाश बिलासपुर, ओम प्रकाश सिन्हा, चंदन साहू राजनांदगांव का नाम छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव मिताली घोष ने भेजा था। शानदार प्रदर्शन कर एकमात्र अविनाश ने भारतीय टीम में जगह बनाई। अविनाश अभी असम में चल रहे कैंप में बारीकियों सीख रहे हंै। अविनाश के चयन को लेकर छत्तीसगढ़ बेसबॉल के प्रदेश अध्यक्ष शैलेष पांडेय, पूर्णिमा मिश्रा, कैरोलाइन सत्तूर, शंकर यादव, अख़्तर खान ने खुशी जाहिर की।