पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा में दोगुने जवान तैनात, दायरा छोटा किया

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा में दोगुने जवान तैनात, दायरा छोटा किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ई कंपनी को पोस्ट के साथ मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिलासपुर डिवीजन के अनूपपुर, मनेंद्रगढ़ और अंबिकापुर पोस्ट से स्कार्टिंग शुरू करा दी गई है। बिलासपुर पोस्ट से स्कार्टिंग इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है।

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा रेलवे पुलिस फोर्स के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में बिलासपुर जोन के वरिष्ठ अफसरों ने ट्रेनों की स्कार्टिंग के लिए बनाई गई ई कंपनी को समाप्त कर उसे बिलासपुर सहित अलग-अलग पोस्ट में मर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कंपनी में 85 जवानों के साथ साथ एस्टेब्लिशमेंट में लगे 15 अन्य सहित कुल 100 जवान थे। अब इन सब लोगों को बिलासपुर डिवीजन के अलग-अलग पोस्ट में समायोजित कर सेक्शन वॉइस स्कार्टिंग कराने की जवाबदारी दी जा रही है। इससे अब यह होगा कि सेक्शन वॉइस स्कार्टिंग से आरपीएफ के जवानों को पर्याप्त आराम भी मिल सकेगा और किसी एक पर कोई भार भी नहीं होगा। इस उद्देश्य से बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीएससी भवानी शंकर नाथ ने अलग-अलग तरह के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अनूपपुर, मनेंद्रगढ़ और अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनों की स्कार्टिंग वहीं के जवानों से शुरू करा दी गई है। कंपनी के सभी जवानों को अलग-अलग पोस्ट में बांटा जा रहा है। अनूपपुर, मनेंद्रगढ़ और अंबिकापुर पोस्ट में 10- 10 जवान भेजने की तैयारी चल रही है। फिलहाल जो जवान पोस्ट में मौजूद हैं उनके जरिए ही स्कार्टिंग कराई जा रही है। बिलासपुर पोस्ट के जवानों की जवाबदारी बिलासपुर से अनूपपुर तक होगी वहीं बिलासपुर से झारसुगड़ा बिलासपुर पोस्ट से पार्टी भेजी जाएगी। अलग-अलग विंग होने की वजह से एक कंपनी का अतिरिक्त भार भी रेलवे सुरक्षा बल पर पढ़ रहा था। अब कंपनी के जवानों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं देखनी होगी।

ई कंपनी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान संयुक्त् गश्त करते हुए।

पोस्ट के जवान गश्त करेंगे

बिलासपुर डिवीजन के अलग-अलग पोस्ट में पदस्थ रेलवे सुरक्षा बल के जवान अब तक सिर्फ पोस्ट और प्लेटफार्म पर ही ड्यूटी करते रहे हैं। ई कंपनी के जवान रातों में ट्रेन में जागरण कर ड्यूटी किया करते थे। अब इनके पोस्ट में मर्ज होते ही पोस्ट में जितने जवान होंगे उन सभी जवानों की ड्यूटी अलग-अलग ट्रेन में लगाई जाएगी। इससे अब रात में आराम करने वाले पोस्ट के जवानों को भी ट्रेनों में स्कार्टिंग करनी पड़ेगी।

सुरक्षा पहली प्राथमिकता

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इस वजह से रेलवे सुरक्षा बल की एक कंपनी जो अब तक ट्रेनों में स्कार्टिंग करती रही है के जवानों को बिलासपुर पोस्ट सहित अलग-अलग पोस्ट में मर्ज किया जा रहा है। इसके पीछे उद्देश्य ट्रेनों की मजबूत स्काउटिंग करना है ताकि यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें। भवानी शंकर नाथ, सीनियर डीएससी बिलासपुर रेल मंडल

खबरें और भी हैं...