6 माह के लिए नेहरू चौक से कोर्ट तक धारा 144 लागू
बिलासपुर | पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर पी.दयानंद ने नेहरू चौक से जिला न्यायालय तक अगले 6 माह के लिए धारा 144 लागू कर दिया है। इस मार्ग पर 4 से 5 व्यक्तियों से अधिक जुलूस के रूप में कार्यालय परिसर में प्रवेश और एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह भीड़ वाला इलाका है और कई बार पुतला जलाया जाता है। पास में पेट्रोल पंप है, जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।