पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीयू में अक्स कार्यक्रम आज से, छात्र कर रहे प्रमोशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अक्स-2018 को लेकर तैयारी चल रही है। छात्रों ने अक्स कार्यक्रम का प्रमोशन स्टॉल लगाकर किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में प्रस्तुति देने छात्र रिहर्सल कर रहे हैं।

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कला एवं सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला का वार्षिक कार्यक्रम अक्स-2018 की तैयारी चल रही है। सीयू में अक्स-2018 का आयोजन 18 व 19 अप्रैल को हाेना है। इसके लिए इन दोनों अध्ययनशालाओं के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रमोशन के लिए विश्वविद्यालय के कैफेटेरिया में काउंटर बनाया गया है। अक्स-2018 के आयोजन के लिए शिक्षक समन्वयक सहायक प्राध्यापक डाॅ. घनश्याम दुबे और शालिनी मेनन हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कला एवं सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला के विभिन्न विभागों से छात्र-छात्राओं को समन्वयक चुना गया है। जिनमें से कला अध्ययनशाला के पांच विभाग- अंग्रेजी, हिन्दी, जन संचार एवं पत्रकारिता, पुस्तकालय विज्ञान और फिजिकल एजुकेशन व सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला से अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाज कार्य और शिक्षा विभाग शामिल हैं। अक्स-2018 के लिए छात्र-छात्राओं की समिति गठित की गई है, जिसमें छात्रा समन्वयक हैं शुभांगी सिन्हा, अर्चना कुमारी, हर्षा साहू, विनय पाण्डेय, प्रताप कुमार रात्रे, किशोर कोठारी शामिल हैं। सलाहकार बोर्ड में सौरभ तिवारी और मेघेन्द्र शर्मा व प्रणय गौतम शामिल है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन फनजोन और दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनमें विशेष प्रस्तुति के रूप में जीजीवी गाॅट टैलेन्ट, कलात्मक कार्यक्रम और फनजोन के अंतर्गत अनेक स्पर्धाएं होंगी । विशेष आकर्षण में रैंपवॉक और मिस्टर-मिस अक्स जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सीयू में अक्स-2018 का स्टाल लगाकर प्रमोशन करते छात्र।

खबरें और भी हैं...