गुरु की प्रेरणा के साथ छात्रों ने मनाई फेयरवेल पार्टी
बिलासा गल्स कॉलेज में सीनियरों के विदाई समारोह में कार्यक्रम को संबोधित करतीं तथा उपस्थित छात्राएं।
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
बिलासा गर्ल्स कॉलेज में एमए अंग्रेजी की जूनियर छात्राओं ने अपने सीनियरों को विदाई दी। विदाई समारोह के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएल निराला, विभागाध्यक्ष सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. निराला और प्रोफेसरों ने छात्रों को मोटिवेट किया। उन्होंने छात्राओं को उनके समाने आने वाले स्थितियों को स्पष्ट किया और उन्हें उसका सामना करने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। विदाई समारोह में जूनियर और सीनियर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। छात्रों ने आपस में विभिन्न गेम खेले। इस बीच छात्रों ने मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का भी चयन किया। फेयरवेल पार्टी में कई ऐसे पल आए जब म्यूजिक, मस्ती और रोमांच चरम पर रहा। फेयरवेल पार्टी में गीत, संगीत और मस्ती का कम्बीनेशन बना रहा। इस दौरान एक-दूसरे से दूर होने का गम भी नृत्य, गीत और संगीत के माध्यम से उभरा। जूनियर्स को सीनियर्स द्वारा टिप्स भी दिए गए, जिसे जूनियर्स ने तहे दिल से स्वीकार किया। इस अवसर पर समृद्धि और प्रज्ञा ने अपने सीनियर के गीत प्रस्तुत कीं। वहीं केक काटकर का कार्यक्रम का समापन किया गया।