पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • छात्रावास में रहने का अनुभव जीवन भर आता है काम: प्रो. पटेरिया

छात्रावास में रहने का अनुभव जीवन भर आता है काम: प्रो. पटेरिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीयू के विवेकानंद हॉस्टल में हास्टल डे मनाया गया व विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर

छात्रावास हमें अनुशासन और टीम भावना की सीख देता है। छात्रावास में रहने का अनुभव जीवन भर काम आता है। उक्त बातें सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चीफ वार्डन प्रो. एलपी पटेरिया ने हॉस्टल डे पर कही।

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्वामी विवेकानंद बालक छात्रावास में हॉस्टल-डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि चीफ वॉर्डन प्रोफेसर एलपी पटेरिया, मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर वीएस राठौड़, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एमएन त्रिपाठी थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन और एथलेटिक्स आदि के विजेताओं को मेडल वितरित किए गए। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां वाद-विवाद प्रतियोगिता, काउंटर स्ट्राइक आदि के विजेताओं को भी मेडल वितरित कर पुरस्कृत किया गया। मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर वीएस राठौड़ ने कहा कि छात्रावास जीवन यादगार होता है। यहां जीवनभर के लिए दोस्त मिलते हैं। यहां साथियों के साथ सीखने का भरपूर मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल लाइफ हमें अनुशासित बनाती है। खेल प्रतियोगिताएं समन्वयक महेश धपोला के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन बालक छात्रावास के छात्र साकेत पांडा ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शुभम पाठक ने किया।

खबरें और भी हैं...