थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जान्हवी ने हासिल किया प्रथम स्थान
हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक संस्था कोलकाता और विश्व हिंदू परिषद बैंकाक के तत्वावधान में थाईलैंड बैंकाक में अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शहर की जान्हवी खरे ने जूनियर वर्ग में भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। विश्व हिंदू परिषद बैंकाक के अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा ने स्वर्ण पदक, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राकेश खरे और प्रीति खरे की बेटी जान्हवी शहर की संस्था कला विकास केंद्र में नृत्य की शिक्षा ले रही है। जान्हवी ने प्रारंभिक शिक्षा नृत्यांगना वासंती वैष्णव से प्राप्त की, अभी गुरु सुनील वैष्णव से नृत्य सीख रही है। दिल्ली पब्लिक स्कूल से कक्षा 9वीं की पढाई कर रही है।
नृत्य प्रतियोगिता की विजयी जान्हवी खरे ने स्वर्ण पदक जीता।