पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परशुराम जन्मोत्सव को भव्य मनाने को लेकर हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए ग्राम हाॅफा में विप्र समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया गया । इसमें परशुराम जन्मोत्सव समिति केंद्रीय इकाई बिलासपुर के चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, विनय शर्मा, डाॅ. प्रदीप शुक्ला, सुनील शुक्ला ने भी भाग लिया। बैठक में इनके द्वारा 18 अप्रेल को बिलासपुर में आयोजित परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा एवं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया। साथ ही सैदा, तखतपुर नगर, सकरी नगर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा में भी शामिल होने की बात कही गई। इस दौरान विनय शर्मा ने नवयुवकों को भगवान परशुराम जी के जीवन के संघर्षों का संस्मरण बताते हुए अन्याय से लड़ने और समाज में वर्गभेद को समाप्त करते हुए संस्कारवान एवं चरित्रवान बनने का आहवान किया। बैठक में पं. अवधेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डाॅ.प्रदीप शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण का स्थान शरीर में मस्तिष्क के समतुल्य है अगर मस्तिष्क विवेकशील है तो शरीर के सभी अंग सही ढंग से कार्य करेंगे उसी प्रकार विप्र समाज को नई दिशा देना है। पं. गोपाल प्रसाद तिवारी ने धर्मानुकूल आचरण एवं सत्य वादिता के लिए हमेशा संघर्ष करने की बात कही। इस अवसर पर पं. दुखुराम तिवारी, पं.गोविंद तिवारी, पं.गोपाल तिवारी, महेन्द्र दुबे, अजय मोहन दुबे, रमेश अवस्थी, सुरेन्द्र तिवारी गुड्डा,अनिल पाण्डेय, नितेष राजा मिश्रा, संदीप मिश्रा, बलदाऊ प्रसाद शुक्ला,मुकेश दुबे, लव पाण्डेय, कुलदीप पाण्डेय, अमित तिवारी, अजीत तिवारी, अवि तिवारी, प्रदीप दुबे, आकाश दुबे, पं. अवधेश तिवारी, वीरू दुबे, दीपक मिश्रा, अनूप दुबे, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।

परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक में शामिल लोग।

हाॅफा में 22 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा: बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 22 अप्रैल को ग्राम के महामाया देवी मंदिर परिसर से निकलेगी जो गांव के सभी प्रमुख मार्ग से होकर सकरी-हाॅफा चौक पर सकरी में शोभायात्रा में सम्मिलित होगी। उक्त जानकारी महेन्द्र दुबे ने दी।

खबरें और भी हैं...