सीयू: कुलपति ने किया निरीक्षण, समय पर आने कर्मचारियों को दिया निर्देश
बिलासपुर | सीयू की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने बुधवार को प्रशासनिक भवन के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी और उनकी समस्याओं को सुना। कुलपति प्रो. गुप्ता ने विभागों के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों को समय पाबंदी की पालना के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के टेबल पर उनका नेम प्लेट रखा होना चाहिए। उन्होंने यूनिवर्सिटी की बेहतरी व गुणवत्ता के लिए काम करने कहा।