पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • कचरा अब सड़कों पर नहीं गिरेगा निगम ने 4 कवर्ड डंपर मंगवाया

कचरा अब सड़कों पर नहीं गिरेगा निगम ने 4 कवर्ड डंपर मंगवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | खुले डंपर से कचरा उठवाने के कारण इसके उड़ने और सड़कों पर बिखरने की समस्या अब दूर हो जाएगी। नगर पालिक निगम ने करीब 80 लाख की लागत से 4 कवर्ड डंपर मंगवा लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निकायों को डंपरों में जाली लगवाने के आदेश दिए थे, ताकि कचरा उड़ने की समस्या हल हो सके। पर्यावरण संरक्षण मंडल ने निकायों में खुले वाहनों से कचरा परिवहन के दौरान प्रदूषण पर एतराज जाहिर करते नियंत्रण के उपाय करने कहा था। बुधवार को नगर निगम के पंप हाउस में चार कवर्ड डंपर सहित 20 लाख का काऊ कैचर व मड पंप का पूजन कर मेयर किशोर राय ने उसे सफाई विभाग के सुपुर्द किया।

खबरें और भी हैं...