पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • शहर का आदतन बदमाश कोटा में अंग्रेजी शराब बेचते पकड़ा गया

शहर का आदतन बदमाश कोटा में अंग्रेजी शराब बेचते पकड़ा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | सरकंडा क्षेत्र का आदतन बदमाश कोटा में अंग्रेजी शराब बेचते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 7 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कोटा टीआई कृष्णकांत को मुखबिरों से सूचना मिली कि बिलासपुर का आदतन बदमाश हितेंद्र सिंह उर्फ हित्तू 38 वर्ष नाका चौक जय स्तंभ चौक के पास अंग्रेजी शराब लेकर खड़ा है। बेचने के लिए वह किसी के आने का का इंतजार कर रहा है। टीआई के निर्देश पर पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे मौके से जाकर पकड़ लिया। वह अपने पास प्लास्टिक का थैला रखे हुए था। इसमें से 7 बाटल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी हितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का केस दर्ज बुधवार को कोर्ट में पेश किया।

खबरें और भी हैं...