पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवारों ने आइसक्रीम बेचने वाले से लूटे 700 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकंडा क्षेत्र में मंगलवार की रात बाजार से घर लौट रहे आइसक्रीम बेचने वाले पर पीछे से हमला कर बाइक सवारों ने उसके पैसे छीन लिए। पुलिस ने इसमें मारपीट की धारा लगाई है। एफआईआर में लूटपाट का जिक्र भी नहीं है।

तोरवा देवरीखुर्द निवासी रामबहादुर गौतम पिता कालीदीन गौतम तीन चक्के वाली गाड़ी में आईसक्रीम बेचता है। मंगलवार को वह सीपत क्षेत्र गया हुआ था। दिनभर जांजी बाजार में आइसक्रीम बेचा। रात को यहां से अपने घर लौट रहा था। 9 बजे वह आरटीओ आफिस के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से बाइक में तीन युवक आए। इनमें से एक ने उसके सिर पर पाइप से वार कर दिया। राम बहादुर घबरा गया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले बाइक सवारों में दो युवक गाड़ी से नीचे उतरे और रामबहादुर की जेब से 700 रुपए निकाल लिए। रामबहादुर उनसे भिड़ गया पर घायल होने के कारण कमजोर पड़ गया। वह शोर मचाया। घटनास्थल के पास ही चिल्ड्रन स्कूल है। रामबहादुर की आवाज सुनकर वहां से दो कर्मचारी आए। लुटेरे भाग निकले। पहले वे बिलासपुर की ओर जा रहे थे पर अचानक गाड़ी मोड़कर पंधी सीपत की चले गए। यहां से वह किसी तरह बहतराई स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री आया और अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने रामबहादुर को सरकंडा के एक निजी अस्पताल में लेजाकर इलाज कराया। सुबह वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। लूटपाट का मामला होने के बाद भी पुलिस ने इसमें आरोपियों के खिलाफ साधारण मारपीट की धाराएं लगाई है। एफआईआर में रकम लूट का जिक्र नहीं है। लुटेरों का चेहरा खुला हुआ था। रामबहादुर का कहना है वह देखकर पहचान लेगा।

खबरें और भी हैं...