पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सिंचाई विभाग के अफसर के मकान से गिरकर घायल दैवेभो कर्मचारी की मौत

सिंचाई विभाग के अफसर के मकान से गिरकर घायल दैवेभो कर्मचारी की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंचाई विभाग के अफसर के अपने निर्माणाधीन मकान में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काम करते समय घायल हो गया था। घटन चार दिन पहले की है। बुधवार को घायल कर्मचारी की अपोलो हॉस्पिटल में मौत हो गई। उसके दामाद की रिपोर्ट पर पुलिस ने सिंचाई विभाग के अफसर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जांजगीर चांपा जिले के कांपन निवासी रमेश कुमार श्रीवास पिता स्व परसराम श्रीवास 48 वर्ष सिंचाई विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था। उसकी पोस्टिंग सक्ती में थी। यहां पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के एआरओ एसएल त्रिवेदी का बिलासपुर के तोरवा सांई धाम में मकान बन रहा है। एआरओ पिछले 4-5 माह से रमेश को घर के काम पर लगा रखा था। 12 मई को रमेश को छत पर छज्जा तोड़ने का काम सौंपा गया था। वह घोड़ी पर चढ़कर यह काम कर रहा था। उसे किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई थी। अचानक वह इससे नीचे गिर पड़ा। अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...