ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ की बैठक 20 को
बिलासपुर | अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ और युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की संयुक्त प्रांतीय बैठक 20 मई को रखी गई है। बैठक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक दयालबंद स्कूल होगी। इसमें 7 बिंदुओं पर चर्चा होगी। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के अध्यक्ष हिरेश नायक व युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष चौहान ने संगठन के सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित होने कहा है। उक्त जानकारी राजेंद्र कुमार नायक ने दी।