पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 विधाओं में प्रशिक्षण लेने आज तक करा सकते हैं पंजीयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिलक नगर स्कूल में चित्रकला का प्रशिक्षण लेते बच्चे।

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर

आकार प्रशिक्षण शिविर में 10 विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों और अभिभावकों की मांग पर एक दिन और पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई है। 17 मई को बच्चे 10 विधाओं में प्रशिक्षण लेने पंजीयन करा सकते हैं। बच्चे अपने अभिभावक के साथ आकर अपने-अपने विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव निर्देशन में आकार शिविर का आयोजन तिलक नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहा है। यह 25 मई तक चलेगा। इसमें बच्चों की मांग पर प्रवेश के लिए 17 मई तक का समय बढ़ाया गया है। मंच के सहसचिव रामेश्वर गुप्ता ने जानकारी दी कि बच्चे कत्थक नृत्य सीखने के लिए अपने कला गुरु भूपेंद्र बरेठ के कदमताल से थिरक रहे हैं। इसी तरह चित्रकला, क्ले आर्ट, म्यूरल आर्ट, वारली गोदना आर्ट, मृदा कला, रजवार भित्ति चित्र, जुट कला और गोडी चित्रकला में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग से बिलासा कला मंच प्रतिवर्ष आकार शिविर का आयोजन करा रहा है। संस्कृति विभाग के कर्मचारी युगल तिवारी, जवाहर यादव, टीसी कंवर, शनि वस्त्रकार सहित बिलासा कला मंच के संयोजक राजेन्द्र मौर्य, अध्यक्ष डॉ. सुधाकर बिबे, देवानंद दुबे, अश्वनी पाण्डेय, सुनील तिवारी, ओमशंकर लिबर्टी आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...