पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • थाली में भोजन छोड़ने से पैदा होते हैं जीव, इससे होती हैं बीमारियां

थाली में भोजन छोड़ने से पैदा होते हैं जीव, इससे होती हैं बीमारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजराती जैन भवन टिकरापारा में मुनि श्री पंथक महाराज का प्रवचन चल रहा है। मुनिश्री ने बताया कि भोजन समाप्त होने के बाद थाली या जिस भी बर्तन में भोजन किया हो, उसमें कुछ भोजन के कण रह जाते हैं, जो कि हमारा जूठा होता है और वह यही थोड़ा समय रह जाता है तो उसमें बैक्टीरिया या अधिक सूक्ष्म जीवाणु पैदा हो जाते हैं। वह भी अनगिनत मात्रा में होते हैं। ऐसे तो इन सूक्ष्म में जीवाें की आयु सिर्फ 48 मिनट की ही होती है, लेकिन वह इसके पहले असंख्य जीव को जन्म दे चुके होते हैं। यह जीव के जन्म मरण की परंपरा अनंत काल तक चलती रहती है। ऐसे असंख्य जीव जो थाली में ही मरते हैं, उसका जिस्म थाली धोने के बाद भी उसमें रहता है और इससे मनुष्य को कई प्रकार की बीमारी होने का डर रहता है। इसके अलावा जीवों के मारने का पाप भी हमें ही लगता है। उन्होंने कहा कि खाना खाने के तुरंत बाद हमें थाली को पानी धो देना लेना चाहिए। इससे हम इस पाप से बच सकते हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति भोजन करने के बाद थाली धाे करके पानी को पी लेता है, उसे परित्याग नाम का एक प्रकार का तप करने का लाभ भी मिलता है। ऐसे सूक्ष्म जीव को मारने का पाप भी नहीं होता है। शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए मनुष्य जो भी खाए पर उसे बर्तन या थाली को पानी से धोकर उस पानी के पीने का आदत अपने जीवन में डाले तो सबका भला होगा।

पंथक महाराज

जैन भवन में पंथक महाराज का प्रवचन सुनते श्राविकाएं।

ये रहे उपस्थित

जैन समाज के अमरेश जैन ने बताया कि मुनि श्री के सुबह की गोचरी लता किशोर देसाई और दोपहर को आहार चर्या कुंदन कोठारी परिवार को लाभ मिला। इसके बाद प्रवचन के अंतिम में प्रभावना श्री जैन मित्र मंडल बिलासपुर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष भगवान दास सुतारिया, खुशाल तेजाणी, हेमंत सेठ, राजू तेजाणी, शिरीष दोषी, दिलीप तेजाणी, वंशिका तेजाणी, उन्नति गांधी, योगेंद्र तेजाणी, गोपाल वेलाणी, मनीषा शाह, प्रवीण दामाणी, शैलेश तेजाणी, संगीत दामाणी, उषा शाह, सुधा गांधी, वंदना तेजाणी, रमिला पटेल, शरद दोषी, वत्सला कोठारी, आशा दोषी, भावना सेठ सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...