पीसीसी चार्जर ने 4 विकेट से जीता लीग मैच
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर
पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पीसीएल-2018 में बुधवार को पीसीसी सुपर और पीसीसी चार्जर के बीच मैच हुआ। जिसमें पीसीसी चार्जर ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
पीसीसी सुपर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 88 रन बनाए। जिसमें सार्वाधिक वंश द्विवेदी 21 रन और गौतम ने 20 रन बनाए। 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीसी चार्जर की शुरुआत काफी खराब रही। पीसीसी चार्जर का एक समय स्कोर 25 रन पर 5 विकेट था। लेकिन चार्जर के अतुल ने टीम को संभालते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई। चार्जर ने 6 विकेट खोकर 89 रन बनाए और जीत हासिल की। जीत के हीरो रहे अतुल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद राजेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।